अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट-
अखिल भारतीय युवा पत्रकार संघ मध्यप्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह प्रितमलाल दुआ सभाग्रह रीगल चौराहा इंदौर में आज आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर एबीवाइपीएस के अध्यक्ष सय्यद अलीम कादरी लखनऊ, राष्ट्रीय महासचिव एबीवाईपीएस उत्पल सेन गुप्ता बिलासपुर, जी न्यूज ग्रुप के चेनल हेड व टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव, राष्ट्रीय भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एमएस महेश्वरी, ब्यूरो चीफ इंदौर सहारा समय सुदेश तिवारी, सीएमडी डीडी भारतीय नेटवर्क अजमेर राजस्थान के विजय कुमार शर्मा, रेल समिति सलाहकार मुंबई के कमलेश खंडेलवाल, अंकलेश्वर गुजरात जिला ब्यूरो व प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक जैन मौजूद थे। इस मौके पर इंदौर में हुए इस गरिमामय आयोजन में नानपुर के ऊर्जावान पत्रकार जितेंद्र वाणी (राज) को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया। जितेंद्र वाणी का इस दौरान इंदौर में सम्मान किया गया। जितेंद्र वाणी को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर जिला सचिव रिजवान शेख, जिलाध्यक्ष मकसूद खान, जुबेर निजामी के साथ नानपुर पत्रकार संघ ने बधाई दी व अतिथियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *