अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- आज शीतला सप्तमी में सुबह से धोलखेड़ा स्थित शीतला माता मन्दिर पर सभी समाज की महिलाएं-पुरुष व बच्चे ने नए वस्त्र को पहनकर निकले व पूजा करके सुख शांति समृद्धि की कामनाएं की। मन्दिर परिसर में बच्चो के लिए अनेक प्रकार की दुकाने लगने से एक मेले के रूप में लग जाता है। गौरलब है कि आज के दिन गरम भोजन घरों में नही बनता सभी अपने अपने ग्रुप में पूजा पाठ के लिए निकलते कोई डीजे से तो कोई ढोल ढमाके के साथ दो किलो मीटर दूर मन्दिर पर जुटे। 12 बजे आरती के बाद माली समाज व आदिवासी समाज मनाएंगे होली शाम को सभी समाजो की एकता भी नजर आएगी साथ में भोजन का निमन्त्रण देखने को मिला। Post navigation वन विभाग के जर्जर भवन से दहशत में पड़ोसी पूजा कर किया ठंडा भोजन, मां से मांगी परिवार की सुख-समृद्धि, निरोगी जीवन