सलमान शैख़, पेटलावद राज्य सरकार ने आज फिर से पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी करते हुए 152 अति पुलिस अधीक्षक, sdop स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जिसमे पेटलावद एसडीओपी स्टेला सुलिया को उज्जैन अजाक में उप पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। वहीं उनके स्थान पर बबिता बामनिया उप पुलिस अधीक्षक जबलपुर ग्रामीण को पेटलावद एसडीओपी बनाया गया है। बता दे कि बबिता बामनिया झाबुआ जिला मुख्यालय पर महिला सेल डीएसपी रह चुकी है, जिससे माना जा रहा है कि वे अंचल में घटने वाले अपराधों को भलि-भांति जानती है। उन्हें इससे निपटने में ज्यादा चुनोती नही होगी। ) Post navigation घर पर आराम फरमा रहे थे बीएमओ और अन्य डॉक्टर, अचानक पहुंचे सीएमएचओ की कार्रवाई से मचा हड़कंप शराब के खिलाफ आबकारी का अभियान, छह स्थानों पर दबिश देकर जब्त की हजारों की अवैध शराब-ताड़ी