अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से फिरोज खान की रिपोर्ट- जनपद पंचायत चंद्रशेखर आजाद नगर में सालाना बैठक बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक माधौसिंह डावर मौजूद थे। इस दौरान बैठक में मौजूद पेंशनरों ने एक हाल की मांग की जिसके लिए विधायक डावर ने ढाई लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डावर ने कहा कि ने कहा कि मुझे आपकी सेवा करने का मौका मिला है। अपनी मांगों को देखते हुए गैस सिलेंडर को बरझर (भाबरा) में होम डिलीवरी करना, स्टेट बैंक खोलने का साथ 32 माह का एरियर दिलवाने की मांग पर मैं जल्द ही संबंधित आला अफसरों से चर्चा करूंगा। वही तहसीलदार नितिन चौहान ने कहा कि आपकी जो समस्याएं है उसे पूरा करवाने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं पेंशनर संघ अध्यक्ष रतनलाल जैन ने कहा कि हमें पेंशन लेने जोबट जाना पड़ता है, स्टेट बैक के खुल जाने से हमारी समस्या हल हो जाएगी। साथ ही गांव में सिलेंडर वितरण केंद्र है लेकिन हमें वहां लेने जाने पड़ता है जिससे परेशानी होती, होम डिलीवरी हो जाएगी तो सभी को इसका फायदा मिलेगा। इस दौरान पेंशनर उपाध्याय, जेएस भाबर, राजमल जैन, मनोहरलाल गौड़, भोलासिंह परिहार, अकरम खान, रफीक खान, श्यामलाल समेत पेंशनर मौजूद थे। Post navigation दुल्हन प्रतियोगिता, फैंसीड्रेस, बाल मेले में बालिकाओं ने बिखेरी अपनी प्रतिभा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण हुआ तीनों ग्राम पंचायत का मतदान विजय पंचों ने निकाले जुलूस