झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पूर्व विधायक स्व. वरसिंह भूरिया के पुत्र और वर्तमान रायपुरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष अजमेरसिंह भूरिया के बड़े भाई जिला पंचायत सदस्य उदयसिंह भूरिया का आज आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कई दिनो से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर जैसे ही अंचल में फैली पूरे अंचल में शोक की लहर दौड़ पड़ी। नेता, जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 9 बजे ग्रहग्राम मोहनकोट में किया जाएगा। Post navigation जन्मों के बंधन में बंधने वाले थे और एक टक्कर ने खत्म कर दी जिंदगी भाजपा नगर मंडल मंत्री जाटव बाइक से अवैध शराब परिवहन करते आबकारी विभाग के हत्थे चढ़े