शव के सामने रोते हुए परिजन.

अस्पताल में अपना इलाज कराती गमगीन युवती.

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
जिस घर में शादी की तैयारियां की जा रही थी, वहां अब मौत का मातम मनाया जा रहा है। एक माह बाद होने वाली शादी के लिए उत्साह था वहां अब गमगीन परिवार मातम मना रहा है। जन्मों का बंधन जुडऩे वाला था वहां अब हमेशा की जुदाई हो गई है. एक माह बाद जन्मो जन्मों के साथी बनने वाले थे,किंतु एक रोड दुर्घटना ने जन्मों का साथ यहीं खत्म कर दिया। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे दुर्घटना में युवक की मृत्यु हो गई और युवती घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुड़वास निवासी कमलेश पिता लक्ष्मण मैडा उम्र 22 वर्ष अपनी मंगेतर काली मेडा और उसके छोटे भाई मानसिंग के साथ मंगलवार रात में नाहरपुरा से असालिया जा रहा था तभी असालिया सरपंच के घर के सामने एक मैजिक वाहन ने टक्कर मारी, जिससे बाइक पर सवार कमलेश, काली और मानसिंग जमीन पर गिर गए, जिसमें कमलेश के सिर में काली के हाथ में और मानसिंग के पैर में चोट लगी। ग्रामीणों की मदद से पेटलावद अस्पताल लाया गया जहां कमलेश की मृत्यु हो गई। वहीं काली और मानसिंग का इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा कायमी की गई मैजिक वाहन जब्त कर लिया गया, ड्रायवर की तलाश है।
परिवार गमगीन.
कमलेश की मृत्यु की खबर सुनते ही काली और पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है जिस घर में एक माह बाद खुशियों की शहनाई बजने वाली थी वहां आज मातम का माहौल है घर वाले और ग्रामीण गमगीन हो रहे हैं क्योंकि जहां तैयारियां शादी की हो रही थी अब वहां अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *