अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- नानपुर में कुछ माह पूर्व 7 पानी की मोटर, एक मोटर साइकल व एलईडी चोरी हो गई थी। एक रात में हुई पांच जगह हुई चोरी की खबर से पूरे प्रशासन को हिला दिाय था। नवागत एसपी ने पीडि़तों को पूरा आश्ववशन दिया था कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा लिया जाएगा। उक्त चोरी 24 दिसंबर 1016 को हुई थी जिसमे सेवड़ खुटाजा के चोर पकडऩे में युवा थाना प्रभारी राजू मकवाने ने पदभार संभालते ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर और लगातार दबिशे दी गई। पुलिस की सक्रियता के परिणाम स्वरूप जल्द ही चोरों को पकड़ लिया। चोरों के पास से सामान भी जब्त किया गया। इस दौरान चोरों को गिरफ्तार कर उनसे सामान मिलने पर कमलेशचंद्र वाणी ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को बधाई दी व मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी करवाया। Post navigation अलीराजपुर के पत्रकारों ने दिया एएसपी को ज्ञापन ; मंदसोर जिले के पत्रकार की हत्या का किया विरोध बिजली विभाग की लापरवाही, खुली डीपी से उतरा करंट तीन पशुओं ने गंवाई जान