अलीराजपुर Live के लिए फिरोज खान बबलू की रिपोर्ट । अलीराजपुर जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एएसपी सीमा अलावा को “पत्रकार कल्याण परिषद ” के बैनर तले एक ज्ञापन सोंपा जिसमें मंदसोर जिले के ” पिपलिया मंडी” मे पत्रकार कमलेश जैन की गोली मारकर हत्या का विरोध किया ओर पीड़ित परिवार की 25 लाख रुपये मुआवजा राशि देने के साथ साथ आरोपीयो की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गयी है ज्ञापन मे अलीराजपुर के पत्रकारों ने मांग की है कि देश – प्रदेश मे पत्रकारों पर हमले की घटनाऐ तेजी से बढ रही है इसलिए पत्रकार सुरक्षा एक्ट बनाया जाया । इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गोपाल मैलाना ; आशुतोष पंचोली ; सुरेन्द्र वर्मा ; आशीष अगाल ; राकेश तंवर ; राकेश चोहान ; यतेंद्र सोलंकी ; दीपक दीक्षित एंव सोहैल कुरेशी आदि शामिल थे । Post navigation निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस आज साढ़े 12 बजे ; हो सकता है नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का एलान नर्मदा – झाबुआ बैंक के लिए जा रहे 30 लाख लुटे