नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk

झाबुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पिटोल चौकी के समीप झाबुआ पुलिस की एक टीम ने छापामार कार्यवाही की, सूत्रों के हवाले से पता चला है कि जिस जगह छापा मारा गया वहां से तकरीबन 1 किलो गांजा बरामद हुआ है एवं एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, ताज्जुब की बात यह है कि इस पूरी कार्यवाही के दौरान पिटोल चौकी के पूरे स्टॉफ को इस कार्यवाही से अनभिज्ञ एवं दूर रखा गया, इस पूरे मामले पर पिटोल पुलिस पर भी कई सारे सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं जिस जगह छापा मारा गया वो मकान पिटोल चौकी से सटा हुआ है, बावजूद इसके चौकी प्रभारी सहित पूरे स्टाफ को भनक तक नहीं थी कि यहां गांजे का व्यापार जोरों शोरों से चल रहा है। जन चर्चा है कि इस व्यापार में कहीं ना कहीं जिम्मेदारों की भी सहभागिता थी इसलिए अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। हालाकि कागजी कार्यवाही जारी है, पुलिस ने कार्यवाही की अधिकृत पुष्टि नहीं है, अधिकृत पुष्टि होने के बाद ही हम आरोपी का नाम उजागर करेंगे एवं इस कार्यवाही से की शुरू से अंत तक जानकारी साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *