नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk पुलिस थाना कोतवाली झाबुआ के नवागत थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गाडरिया ने आज दोपहर पश्चात झाबुआ थाने के प्रभारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया, विदित है के 6 माह पूर्व श्री गाडरिया का झाबुआ से पेटलावद थाना प्रभारी के रूप में स्थानांतरण हुआ था एवं 6 माह बाद फिर से झाबुआ में पिछले कुछ दिलों में उत्पन्न हुए हालात को देखते हुए पुनःझाबुआ थाने की कमान श्री गाडरिया को सौंपी गई है, श्री गाडरिया को कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार एवं अपराधियों के लिए कठोर अधिकारी माना जाता है, उम्मीद है कि पिछले 6 माह में जितनी अवैध गतिविधियां झाबुआ थाना क्षेत्र में उत्पन्न हुई है उन पर श्री गाडरिया के पुनः कमान संभालने के बाद अंकुश लगेगा, झाबुआ अलीराजपुर लाइव से बात करते हुए श्री गाडरिया ने कहा है मेरी प्राथमिकता अवैध शराब ,सट्टा – जुआ एवं सभी तरह के गैरकानूनी कार्यों को जड़ से खत्म करना होगा, झाबुआ की आम जनता के साथ मिलकर हम एक ऐसा वातावरण बनाएंगे जिससे पुलिस का खौफ अपराधियों में हो एवं आम जनता से पुलिस के मित्रवत संबंध रहे, श्री गाडरिया ने झाबुआ अलीराजपुर लाइव के माध्यम से अपील की है कि आपके आसपास किसी भी प्रकार का अवैध कार्य, गैरकानूनी गतिविधि एवं कोई संदिग्ध घटना हो रही हो तो आप मेरे मोबाइल नंबर +917049140295 पर बेझिझक सूचना दे सकते है। आपका नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। Post navigation पुलिस चौकी से सटे मकान में मिला अवैध गांजा, जिले की टीम ने की छापामारी, स्थानीय पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल अमन वैष्णव होंगे झाबुआ जिला पंचायत के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनिल कुमार राठौर होंगे पेटलावद के नए SDM