झाबुआ। ढाबों पर अवैध रूप से शराब परोसने की शिकायतों को लेकर एसपी महेशचंद्र जैन के निर्देश में जिले के ढाबों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया इस दौरान अनिल ढाबा और दिलीप ढाबा थांदला, इलेवन ढाबा अंतरवेलिया के साथ झाबुआ के भाग्यश्री ढाबा, सर्वोदय ढाबा, ग्रीन पार्क ढाबा दीपक ढाबा, एलआईसी कॉलोनी, राधाबाई ढाबा से लगभग 50 हजार रुपए की अवैध शराब बरामद की गई। वहीं थाना प्रभारियों ने ढाबा मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी के सख्त निर्देश के बाद अब जिले के सभी ढाबों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और अवैध शराब परोसने पर यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। Post navigation थाना परिसर में युवक की लाश रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन कलेक्टर ने जनविरोध के बाद प्रतिबंधित की नाइट्रा समेत यह 8 दवाइयां