अर्पित चोपड़ा @ खवासा पुलिस कप्तान आशुतोष गुप्ता ने खवासा क्षेत्र का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान वे खवासा पुलिस चौकी पर रुके और पुलिसकर्मियों से रूबरू हुए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा के मद्देनजर रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी ली। साथ ही अपने द्वारा पहुंचाई गई इम्युनिटी बूस्टर दवाइयों का लगातर सेवन करने, डबल मास्क का उपयोग करने, फरियाद लेकर आने वाले व्यक्ति को भी विटामिन्स आदि की गोलियां देने की सलाह दी। पुलिस कप्तान ने पुलिसकर्मियों और पत्रकारों को मास्क वितरण भी किया। कस्बे का माहौल देखकर समस्त चौकी स्टॉफ के कार्य की सराहना पुलिस अधीक्षक ने की। पत्रकारों द्वारा पुलिसबल की कमी की समस्या रखने पर बल की व्यवस्था होते ही पर्याप्त बल उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान थांदला थाना इंचार्ज अनिल बामनिया, खवासा चौकी प्रभारी रज्जन सिंह गणावा, प्रधान आरक्षक चतरसिंह रावत, आरक्षक पुखराज गुर्जर, आरक्षक राकेश डामर आदि मौजूद थे। Post navigation खबर का असर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला एमबीबीएस डॉक्टर गांव के युवा का सराहनीय कदम : संक्रमित परिवारों को भिजवा रहे निःशुल्क भोजन