झाबुआ लाइव डेस्क- बुधवार सुबह शहर के बहादुर सागर तालाब में मनोज नमक युवक की डूबने से मौत हो गई। मौत के बाद मनोज के पिता भीमसिंह सोलंकी ने बताया कि कुछ दिनों से मनोज और उसकी पत्नी अर्चना के बीच विवाद चल रहा था और मनोज का कहना था कि उसकी पत्नी के पास मलखान नामक किसी युवक का फोन आता था और जब मनोज ने उसका विरोध किया तो अर्चना के परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसके बाद से मनोज लगातार शराब पी रहा था और टेंशन में था कल शाम से वह घर नहीं आया था जिसकी सूचना परिजनों ने कोतवाली में दी थी। पिता ने यह भी कहा कि मारपीट के बाद उनका बेटा मनोज अपमानित महसूस कर रहा था इसी वजह से उसने मौत को गले लगाया हो सकता है। पुलिस ने मार्ग कायम किया है। Post navigation चोरी की वारदातों में प्रति रात्रि हो रहा इजाफा, चोरियों से डरे-सहमे नगरवासी लकड़बग्घे और ग्रामीण के बीच हुआ संघर्ष