ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल छकतला में में अटल टिंकरिंग लैब के अंतर्गत शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में विद्यालय के शिक्षकों के साथ कक्षा 6 टी से कक्षा 9 वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बुधवार को हुए प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, ड्रोन असेंबलिंग, कोडिंग, 3D प्रिंटिंग तथा विज्ञान एवं नवाचार से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। रोबोकार्ट के प्रशिक्षक शिवम पाण्डे (मुंबई) द्वारा बच्चों को विभिन्न उपकरणों के उपयोग एवं प्रोजेक्ट निर्माण की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। कार्यक्रम का इसका उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और ‘स्वयं करके सीखने’ (Do-it-Yourself) की संस्कृति विकसित करना है। यहाँ छात्र 3D प्रिंटर, रोबोटिक्स और सेंसर जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग कर समस्याओं के समाधान खोजते हैं। विद्यालय प्राचार्य छितुसिंह बामनिया , मोहनसिंह कनेश , जबरसिंह बारिया , देवेन्द्र डावर, जगदीश ठकराव, इतेश भयड़िया ,अंसुल वाघेला , सुनिता चौंगढ़ विक्रमसिंह डावर आदि भी प्रशिक्षण ने सह भागिता की अटल ट्रिन्कलिंग लेब विद्यालय प्राचार्य छितुसिंह बामनिया ने इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। Post navigation भगोरिया से पहले छकतला में अतिक्रमण का अंबार, जाम के झाम में फंस रहे ग्रामीण छकतला में रविवार को सजेगा भगोरिया का छठा हाट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम