ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला संस्था पीएम श्री कन्या हाई स्कूल छकतला के द्वारा वृक्षारोपण हेतु पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण संस्था के शिक्षकों और छात्राओं ने एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत एवं गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम छकतला के गायत्री परिवार मंदिर एवं शिव मंदिर मेंबर फलिया छकतला में पौधारोपण किया। इसमें मंदिर पुजारी रुमलिया तोमर सुनील वाघेला और रविंद्र सोनी भी उपस्थित रहे। साथ ही मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया इसमें सभी शिक्षक एवं छात्राओं ने बढ़कर हिस्सा लिया एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत संस्था के द्वारा अभी अब तक लक्ष्य से अधिक पौधे लगाए गए। जिसमें बेलपत्र आम सिंदुर एवं अन्य पौधे लगाए गए इस कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य के साथ-साथ छात्राओं एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। Post navigation दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक की मौत गायत्री प्रज्ञापीठ छकतला पर गायत्री मंत्र का अखंड जाप किया