ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला गायत्री परिवार सोंडवा द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें गायत्री प्रज्ञापीठ छकतला पर गायत्री मंत्र का अखंड जाप सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। तथा 1 कुंडिय गायत्री महायज्ञ भी किया गया जिसमें छकतला नगर तथा आस पास के गांव से सैकड़ों की संख्या में परिजनों ने शामिल होकर गुरू पूर्णिमा पर अपना सौभाग्य को धन धान्य से परिपूर्ण किया। गायत्री महायज्ञ में यज्ञ भगवान को स्वाहा के साथ अपनी यज्ञ आहुति समर्पित की।तथा विभिन्न संस्कार में विद्यारंभ संस्कार, पुंसवन संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार आदि भी सम्पन्न किए गए। तहसील सह समन्वयक इंग्लेश तोमर ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक ओर हम सभी को सौभाग्य प्राप्त हुआ,जो शांति कुंज हरिद्वार से ज्योति कलश रथ यात्रा का आगमन भी इसी दिन सोंडवा तहसील में हुआ।जो 11जुलाई से 20 जुलाई तक सोंडवा तहसील के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर परम पूज्य गुरुदेव परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा आचार्य ओर गायत्री परिवार के मिशन के संदेश को जन जन तक पहुचाएगा।2026 में शांति कुंज हरिद्वार मातृ शक्ति अखंड दीपक की जन्म शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है, उसी के प्रचार प्रसार हेतु यह ज्योति कलश रथ यात्रा सम्पूर्ण भारत वर्ष के गांवों गांवों में यह यात्रा निकाली जा रही है। इस रथ यात्रा का स्वागत ग्राम सोमकुआ में सोंडवा तहसील के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओ ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ कलश यात्रा के साथ किया। Post navigation पीएमश्री कन्या हाईस्कूल की छात्राओं ने शिव मंदिर परिसर में किया पौधारोपण घर में बंधे बकरे को तेंदुए ने शिकार बनाया, ग्रामीणों में दहशत