ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला पिकअप पलटने से उसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। इसके अलावा कई घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप GJ18AZ1113 में सवार होकर ग्राम फुलमाल के चापरिया के ग्रामीण मामेरा लेकर ग्राम आम्बा जा रहे थे। बताया जा रहा है वे रास्ते में रुके थे तभी अचानक पिकअप रिवर्स होकर पलट गई। हादसे में कृष्णा पति दर्शन उम्र 20 वर्ष और गंगा पति भगवान 50 वर्ष की मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। Post navigation श्रीराम नवमी पर निकली शोभायात्रा में गूंजे जयकारे, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु घर में लगी आग में मवेशी सहित घरेलू सामान जलकर राख हुआ