जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर थाने के आगे पेट्रोल पंप के सामने आलीराजपुर से इंदौर जा रही निजी बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों वाहन आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पिकअप सवार दोनों घायल युवकों को नानपुर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना शाम 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। Post navigation उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की अखिल भारतीय वाणी समाज अध्यक्ष को मातृ शौक, वाणी समाज में शोक की लहर