जितेंद्र वाणी, नानपुर वाणी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष मनोहर लाल जी वाणी की माता विद्या देवी जी का आज 11.30 को देव लोक गमन हो गया। जेसे ही शोक का संदेश मिला वाणी समाज के सुरत, नानपुर ,अलिराजपुर,जोबट,छकतला,भाभरा, ईदोर में शोक की लहर दौड़ गई। सभी जगह से श्रद्धांजली अर्पित की गई है। स्व: विद्या देवी के पति स्व रमण लाल वाणी ग्राम नानपुर के पुर्व सरपंच रह चुके हैं। व इनके पुत्र जितेन्द्र प्रसाद वाणी भी ग्राम नानपुर के उप-सरपंच रह चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता भी हैं। माता के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के नेता, पत्रकार संघ नानपुर,शिक्षक संघ,वाणी समाज,राठोर समाज,माली समाज बोहरा समाज, व्यापारी संघ,के लोगों व नानपुर के गण मान्य नागरिकों ने शोक संवेदना व्यक्त की। Post navigation पिकअप और बस में हुई भिड़ंत में दो युवक घायल कैबिनेट मंत्री चौहान शोक संतृप्त परिवार में शोक संवेदनाएं व्यक्त करने नानपुर पहुंचे