रितेश गुप्ता @ थांदला आज राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय में पालक व शिक्षक की बैठक सम्पन्न हुई।इसी कड़ी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय खजुरी शाला में संजय कुमार धानक प्रधान पाठक के मार्गदर्शन में आज बच्चों के पालकों के साथ शिक्षकों की बैठक विभिन्न विषयों पर जैसे- व्हाट्सएप बेस्ट असेसमेंट क्वीज, डिजिलेप विडियो सामग्री को दिखाया गया , नेस-2021, सभी पालकों को टीकाकरण शत प्रतिशत लगाने के लिए प्रेरित करना , शाला में बच्चो को भेजना , मास्क वितरित करते ,सहित आगामी दिनों में बच्चों को पूर्ण सावधानी, सुरक्षा, मास्क आदि बातों का ध्यान रखते हुए बच्चों को निर्धारित निर्देशानुसार विद्यालय भेजने के संबंध में चर्चा की गई और अन्य आवश्यक महत्वपूर्ण बातों पर पालकों से विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर शिक्षक सुभाष डामर, रविशंकर श्रीवास्तव ,देवेन्द्र राठौर, बसंती भूरिया , शिल्पा भूरिया आदि उपस्थित थे। Post navigation तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा तीन दशक पुराने पुल का पिलर ढहा, भारी वाहनों का आवागमन हुआ बाधित;_स्टेट हाइवे 18 के अनेक पुल हैं जर्जर