मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा प्रारंभ की गई भारत जोड़ो यात्रा जिससे भारी समर्थन देश में मिल रहा है यह यात्रा आगामी दिनों में मध्यप्रदेश में भी आ रही है जिसमें शामिल होने के लिए उपयात्राऐ प्रारंभ की जा रही है हम सभी को पार्टी तथा संगठन को मजबूत करते हुए भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाना है। उक्त विचार जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री महेश पटेल ने भारत जोड़ो यात्रा की जिला स्तरीय (दोनों विधानसभा क्षेत्रों) तैयारी के मद्देनजर आम्बुआ में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में व्यक्त किए है उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को जिला मुख्यालय से एक पैदल यात्रा निकाली जा रही है जो ग्राम वड़ी, चिचलाना होते हुए आम्बुआ पहुंचेगी जहां पर आगे की यात्रा हेतु आम्बुआ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा जाएगा आम्बुआ से कार्यकर्ता गुरुवार 17 नवंबर को पैदल चलते हुए बोरझाड़, सेवड़ तथा बड़ागुड़ा, रामपुरा होते हुए जोबट पहुंचकर वहां के पार्टी कार्यकर्ताओं को आगे की यात्रा का दायित्व सौंपेंगे इस तरह प्रतिदिन यह यात्रा अगले पड़ाव तक बढ़ती रहकर श्री राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर उनकी यात्रा में सहभागी बनेंगे। जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री ओम राठौर ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया आम्बुआ में विधानसभा क्षेत्र जोबट के यात्रा सह समन्वयक श्री महेंद्र सिंह रावत, डॉ राजेंद्र सिंह राठौर, सरपंच श्री रमेश रावत, जिला पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष श्री राजेंद्र टवली, भाभरा से श्री लाईक खान, ज्ञानसिंह, सोनू वर्मा, अमान पठान, गोपाल चौहान, मुस्तू बोहरा, सारिक खान, सिराज खान, विजयसिंह रावत, हाबूसिंह रावत, मोहम्मद खान आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे Post navigation भारत जोड़ो यात्रा हेतु प्रचार प्रसार पर निकले भूरिया का आम्बुआ में भव्य स्वागत दाऊदी बोहरा स्काउट ने सूरत में बिखेरी क्षेत्रीय छटा