मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ ही नहीं अपितु जहां जहां दाऊदी बौहरा जमात के लोग हैं वहां वहां जमात के धर्मगुरु सैयदना बुरहानुद्दीन मौला की 112 वी मिलाद तथा सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहेब की 79 वी सालगिरह पर आम्बुआ दाऊदी बोहरा जमात के स्काउट बैंड ने सूरत (गुजरात) जाकर वहां पर स्काउट बैंड का प्रदर्शन अलीराजपुर जिले की पारंपरिक वेशभूषा (आदिवासी परिधान) तथा तीर कमान से लैश होकर किया जिसकी देखने वालों ने सराहना की स्काउट बैंड का नेतृत्व युसूफ हुसैनी भाई ने किया जिसमें 22 स्काउट सदस्य शामिल हुए थे जहां पर सभी ने अपने धर्मगुरु के दीदार किए आम्बुआ के अतिरिक्त आसपास के हजारों समाज जन सूरत पहुंचे। Post navigation पार्टी और संगठन को मजबूत करते हुए भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाना है- महेश पटेल आमने-सामने वाहनों की टक्कर में आठ लोग घायल