पीयूष चन्देल, अलीराजपुर नगर के मौलाना आजाद मार्ग में बुधवार को पर्यावरण प्रेमियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर के अशफाक अली, गफ्फार खान, शाहबाज खान ने मौलाना आजाद मार्ग में तथा जामा मस्जिद प्रांगण में एक-एक पौधा रोपा। इसके पूर्व भी इनके द्वारा गत वर्ष स्थानीय जामा मस्जिद प्रांगण में 7 पौधा लगाये गये थे। इस संबंध में गफ्फार खान और अशफाक अली ने जानकारी देते हुए बताया कि आलीराजपुर नगर में जिस प्रकार से अन्य लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक है, उसी तरह से हम लोग भी पर्यावरण को बचाने के लिये समय समय पर पौधारोपण करते रहेगे। हमारे द्वारा गत वर्ष इस्लामी नव वर्ष के मौके पर स्थानीय जामा मस्जिद प्रांगण पर कुल 7 वृक्षों को रोपा गया था। जो कि आज बड़े हो चुके है। वहीं बुधवार को स्थानीय मौलाना आजाद मार्ग और जामा मस्जिद प्रांगण में हमारे द्वारा एक-एक पौधा रोपा गया है। इस दौरान नगर के अशफाक अली, शाहबाज खान, गफ्फार खान, मेहमूद पेन्टर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। Post navigation ग्राम पंचायत भवन में थाना प्रभारी ने ली शांति समिति की बैठक त्योहारों के लिए ने दिए निर्देश सद्भावना दिवस पर पुलिस कर्मियों ने ली शपथ