लोकेन्द्र चाणोदिया @ बामनिया पुलिस अधिक्षक आशुतोष गुप्ता अपने दौरे के दौरान बामनिया पहुँचे, जहाँ उन्होंने मुख्य चौराहे पर बामनिया पुलिस चौकी बल से उनके एवं परिवार के स्वास्थ की जानकारी ली गई, सभी कर्मियों को डबल मास्क लगाने का कहा गया। साथ ही उनको कोरोना काल हेतु आवश्यक जो दवाइयां पहुचाई गई थी, उसकी जानकारी ली गई एव उन्हें उपयोग करने का कहा गया। पुलिस कप्तान द्वारा जब जवानों से ओ आर एस घोल पीने का पूछा गया, जवानों द्वारा अनभिज्ञता बताने पर तत्काल अपनी गाड़ी में से ओ आर एस पाउच एव पानी की बॉटल निकलवाकर सभी को मिलाकर पीने को कहा। साथ मे उन्होंने भी पिया, सभी कर्मियों को कहा कि आप लोग धूप में कार्य करते है,यह घोल समय समय पर पीते रहना चाहिये एवं ड्यूटी के साथ साथ अपना ओर अपने परिवार का भी ध्यान रखे। इस समय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोनू डाबर, पेटलावद थाना प्रभारी संजय रावत, बामनिया चोकी प्रभारी नरेश ननामा एवं स्टाफ़ मौजूद था । Post navigation मुणिया ने टीकाकरण के लिये यह की अपील झाबुआ जिले के इन 16 स्थानों पर कल से शुरू होगा 18+ टीकाकरण ; जानिए कहाँ-कहाँ होगा टीकाकरण