भूपेंद्र बरमण्डलिया@मेघनगर बारिश की ठंडी फुहारो और खुशनुमा मौसम के बीच मेघनगर तहसील पत्रकार संघ,भारतीय पत्रकार संघ ने जनपद रोड पर स्थित पत्रकार भवन पर आजादी की 74 वी वर्षगांठ पर झंडा वंदन कर हर्षोल्लास के साथ देश की आजादी का जश्न मनाया। पत्रकार संघ के कार्यालय पर कोरोना से जंग जीत कर आए भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक एवं थांदला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सलीम शेरानी ने ध्वजारोहण किया। तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रकाश भंडारी ने समस्त पत्रकारों को इस अवसर पर बधाई संदेश एवं शुभकामनाएं दी। कोविड-19 के बीच शासन प्रशासन के नियमों की गाइडलाइन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पत्रकार भवन पर सभी पत्रकारों ने झंडा वंदन कर आजादी का जश्न मनाया एवं एक दूसरों स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, रहीम हिंदुस्तानी, पंकज बडोला, मूकेश मेहता,प्रेम बसोड़,सुनील डाबी, दशरथ सिंह कट्ठा, भूपेंद्र बरमड़लिया, निलेश भानपुरिया, निसार रंभापुरी ,जाकिर शेख, अली, असगर बोहरा,अनूप भंडारी, वरिष्ठ पत्रकार पुरषोत्तम प्रजापत के पुत्र मोहन प्रजापत सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। Post navigation अवैध मैगनीज पर प्रशासन की कार्यवाही; दो ट्रैक्टर जब्त…. जैन मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, रात्रि में धावा बोलकर मंदिर के दान-पात्र से चुराए एक लाख 25 हज़ार रुपये