भूपेंद्र बरमण्डलिया@ मेघनगर आज अवैध रूप से मेगनीज ले जाते 2 ट्रैक्टरों को खनिज विभाग की टीम ने पकड़ा है। टीम ने खदान पर पहुंचकर भी कार्यवाही की। खनिज अधिकारी देविका परमार ने बताया खनिज विभाग समय-समय पर इन अवैध मैंगनीज खनन के खिलाफ कार्रवाई भी कर रहा है। आज हमने 2 ट्रेक्टर जब्त भी किये है। इसी के साथ खदान पर भी कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब हो कि मेघनगर के आस-पास के ग्रामीण अंचलों में बड़ी मात्रा में मैगनीज उपलब्ध है, जिसके कारण माफियाओं की नजर इन गांवों में रहती है। Post navigation स्वतंत्रता दिवस व आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न पत्रकार भवन पर आजादी के जश्न मनाया