भूपेन्द्र बरमंडलिया मेघनगर झाबुआ जिले के मेघनगर मोहनखेड़ा जैन मंदिर पर कल रात्रि में चोरों ने धावा बोल दिया और मंदिर के दानपात्र पर अपना हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के दानपात्र में करीब 8 माह की नगदी करीबन 1 लाख 25 हज़ार रुपये जिसमे 2000+500 +200+100+50+20 के नोट शामिल है दानपात्र में थे जिनको चोर चुराले गए। चोरी की घटना की तस्वीरे मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई , जिसमे चार अज्ञात बदमाश इस वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे है। इन बदमाशो ने मुह पर कपड़ा बांध रखा है चोरों ने पहले मंदिर के दरवाजे का ताला तोडा ओर वारदात को अंजाम देकर राशि चुरा कर ले गए। घटना की सूचना के बाद मेघनगर थाना प्रभारी मोके पर पहुचे ओर मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस ने अपराध क्रमांक 237/2020 धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात चोरो की तलाश शुरु कर दी है झाबुआ फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुच गई है। Post navigation खवासा में मिला दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज; यह एरिया बनेगा कंटेन्मेंट अपराधियों पर पुलिस ने कसा शिंकजा, 58 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश मुकेश पुलिस गिरफ्त में