अर्पित चोपड़ा@खवासा [खवासा में आज सुबह आई रिपोर्ट में एक और कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव आए युवक की उम्र 20 साल है और वो लौहार मोहल्ले के निवासी बताया जा रहा है। मेडिकल ऑफिसर डॉ हरिओम गुर्जर ने उक्त युवक के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। अब खवासा में लौहार मोहल्ला दूसरा कंटेन्मेंट एरिया बनेगा।बताया जा रहा है कि कोरोना के लक्षण दिखने पर युवक ने आगे रहकर अपना टेस्ट करवाया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है। युवक के पिता बस स्टैंड पर दुकान संचालित करते है। Post navigation चंद्रशेखर आजाद नगर में एक साथ निकले 8 करोना पॉजिटिव मरीज जैन मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, रात्रि में धावा बोलकर मंदिर के दान-पात्र से चुराए एक लाख 25 हज़ार रुपये