झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- कल्याणपुरा झाबुआ जनपद की बिसौली पंचायत के सह सचिव कमलेश परमार सुबह 11बजे जब ग्राम पंचायत के शासकीय कार्य से प्रधानमंत्री आवास योजना के एक हितग्राही के घर धावड़ीपाड़ा के डूंगरा फलिये में गया तब जवला पिता रालू भाबोर बिसौली भी वहां आया और सह सचिव के साथ गाली गलौच करने लगा कमलेश ने जब उसे रोकना चाहा तो उसने पास से ही एक पत्थर उठाकर मारकर भाग गया जिससे सह सचिव के आंख के पास गंभीर चोट लगी कुछ परिचित उसे थाने पर लाये जहां रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उसका इलाज करवाया। और सहायक सचिव संघ के जिलाध्यक्ष भारत सिह राठौर छापरी, ब्लाक अध्यक्ष धर्मेन्द्र भूरिया, गोपाल डामोर, राहुल मेड़ा, जगन्नाथ सुनील, ईश्वर आदि थाने पहुंचे ओर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है शासन को हमारी सुरक्षा के लिये कड़े कदम उठाने चाहिए कानून बनाना चाहिए जिससे हम कर्मचारियों को बिना किसी डर के अपने कार्य करने में कोई परेशानी का सामना नही करना पड़े। जिलाध्यक्ष भारतसिंह राठौड़ थाना प्रभारी भागीरथ बघेल से उनके चैम्बर में जाकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के सम्बंध में चर्चा की तब थाना प्रभारी ने उसे आज ही शाम 4 बजे तक गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। Post navigation जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महाश्रमण ने पौधारोपण कर मरीजों को बांटे फल-बिस्किट आत्मा को परमात्मा में लगाना ही सच्ची भक्ति है- पंडित उपाध्याय