सारंगी से जीवनलाल राठौड़ की रिपोर्ट- जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्म संघ के वर्तमान आचार्य महाश्रमण के 45वे दीक्षा दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। और इस उपलक्ष में तेरापंथ युवक परिषद सारंगी द्वारा आयोजित युवा दिवस के इस कार्यक्रम में संयोजक गौरव बंबोरी, शुभम बंबोरी और भावेश,धर्मेश, अमित, दीपक, प्रीतेश, महावीर, दर्शन और अर्हम के कई दिनों की मेहनत के बाद इस कार्यक्रम को सफलता प्राप्त हुई। इस कार्यक्रम में पौधारोपण एवं अस्पतालो में मरीजों को फल-बिस्किट वितरण किये गए एवं तेरापंथ सभा अध्यक्ष मनोज बम्बोरी, बाबूलाल, सौभाग्यमल, अनोखीलाल, अजीत, मुकेश, दिलीप आदि मौजूद थे। Post navigation भीषण आगजनी से दो मकान जलकर स्वाहा पंचायत सचिव के साथ ग्रामीण ने की मारपीट