झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- स्थानीय न्यू हिमालया स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित कर शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शाला के बच्चों द्वारा रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई। विद्यालय के संस्थापक मुर्तुजाभाई द्वारा इस अवसर पर पॉलिथीन का उपयोग न करने तथा अन्य को न करने देने हेतु अपील की गई। शाला की प्राधनाचार्य श्रीमती रत्ना जुनेजा द्वारा पॉलिथीन का उपयोग न करने की सभी उपस्थिति को शपथ दिलवाई। संस्था के संचालक बुरहान भाई एवं शालेय शिक्षकों द्वारा वरिष्ठ शिक्षकगण सर्वश्री समरथमल चोरडिया, अशोक भटनागगर, सांवलिया सोलंकी, गार्डन मेडम व जया पाठक का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार, पालक उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रत्ना जुनेजा द्वारा तथा आभार उम्मूल किराम व रुकैया ने सभी शिक्षकों का आभार प्रकट किया। प्रकाशचंद्र मेहता ने बच्चों से गुरु की उपमा का वाचन किया तथा उन्हें विद्यालय के संस्थापकों द्वारा सम्मानित किया गया। Post navigation साध्वी समर्पिताजी के सानिध्य में 50 से अधिक अठाई तपाराधना माता मरियम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया