झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- आजादी की वर्षगांठ पूरे देश में धूमधाम से मनाई गई। इसी क्रम में पेटलावद न्यायालय परिसर में न्यायाधीश अनिल कुमार चौहान और एके बरला के द्वारा भी न्यायालय प्रांगण में झंडावंदन किया गया। सर्वप्रथम न्यायाधीशद्वय के द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रंद्धाजलि दी गई। उसके पश्चात न्यायधीश चौहान के द्वारा सम्मान पूर्वक तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर पेटलावद थाना प्रभारी कर्णीसिंह शक्तावत और पुलिस बल के द्वारा तिरंगे के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सभी अभिभाषक के द्वारा एक दूसरे को गले मिलकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर न्यायालय प्रांगण में हरे पेड़ के पौधों का अभिभाषकों और कार्यालय कर्मचारियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पेटलावद अभिभाषक संध के अधिवक्तागण सहित न्यायालयीन कर्मचारीगण और पुलिस स्टाफ भी मौजूद था। फोटो- ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित न्यायाधीश एवं अभिभाषकगण। Post navigation बहन के यहा राखी पर आया था मगर इस तरह मिली मोत तिरंगा यात्रा के गांवों में पहुंचते ही राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुए लोग