2विधायक निर्मला भूरिया जगह-जगह पंहुची यात्रा लेकर

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
जरा याद कुर्बानी के अन्र्तगत निकाली जा रही तिरंगायात्रा से ग्रामीण क्षेत्रो में माहौल तिरंगामय हो गया है। देश भक्ति में डूबे ग्रामीण नजर आ रहे है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ निकाला जा रहा है। ग्रामीण भी बढ़-चढ़कर इसमें भाग ले रहे है। शुक्रवार विधायक निर्मला भूरिया तिरंगा यात्रा लेकर बावडी, बरवेट, मोटापाला, बोड़ायता, कसारबर्डीं, सारंगी, बेंगनबर्डी सहित आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पंहुची, जहां ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भूरिया को भी ग्रामीणों ने पलकों पर बैठाया। बोडयाता में निर्मला भूरिया को फलों से तोला गया। इस दौरान देश भक्ति के रंग में ग्रामीण अंचल डुबे हुए नजर आये। तिरंगा यात्रा पेटलावद मंडल के सभी ग्रामीण क्षेत्रो में पंहुचेगी। यात्रा में मंडल अध्यक्ष शंकर राठौड़, महामंत्री प्रकाश मुलेवा, अनोखीलाल मेहता, नवीनचन्द्र बेडायता, पप्पु गामड, सुखराम मोरी, विशाल जयसवाल, कृष्णपाल सिंह आदि कई भाजपाई मोजुद थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र परिहार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *