झाबुआ लाइव के लिए दिनेश वर्मा की रिपोर्ट- अब से थोड़ी देर पहले झाबुआ-मेघनगर रोड पर करड़ावद गांव में एक बोलेरो क्रमांक एमपी 09 बीडी 1390 सडक़ के किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पुलिस व एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को जिला चिकत्सालय इलाज हेतु पहुंचाया। दुर्घटना के पश्चात दोनों ओर जाम लग गया और चीख-पुकार से अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया। Post navigation धार्मिक यात्रा कर लौटे तीर्थ यात्रियों का नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत झाबुआ नगर भाजपा मंडल मे बडा बदलाव ; भावसार समथ॔क हटाए गये ; अधिकांश दुबे समथ॔को को जगह