झाबुआ live डेस्क बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया ने बीजेपी संगठन से पुराने जिलाध्यक्ष दोलत भावसार के समथ॔को को किनारा करना शुरु कर दिया है उनकी जगह शैलेष दुबे समथ॔क यानी राजगढ नाका लाबी से जुडे लोगों को जगह देने की शुरुआत झाबुआ नगर भाजपा मंडल से हो गयी है नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा की अनुशंशा पर नयी नगर भाजपा मंडल की टीम घोषित की गयी है जिसके अनुसार महेन्द्र भूरिया ; गुलेरेज कुरैशी ; संगीता पंवार ; शोभा कटारा ; मितेश गादिया ओर अंकुर पाठक को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि भूपेश सिंगोड ओर हेमेंद्र राठोड़ को मंडल महामंत्री बनाया गया है जबकि महेश वर्मा ; अतीक भाबोर ; कार्तिक हटीला ; मीनु मकवाना एंव लोकेंद्र कहार को मंडल मंत्री बनाया गया है वही पूर्वेश कटारिया को कोषाध्यक्ष एंव राकेश शर्मा को कार्यालय मंत्री का दायित्व सोंपा गया है । पार्टी ने इस फेरबदल को आगामी विधानसभा ओर लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर किया जाना बताया है Post navigation नैशनल हाइवे पर खड़े ट्राले में जा घुसी बोलेरो, घटना के बाद चारों ओर चीख-पुकार, लगा लंबा जाम आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा, सूचना-संचार क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी को एनएसयूआई ने पुण्यतिथि पर किया नमन