मदरानी से हितेन्द्र पंचाल की रिपोर्ट मदरानी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विघालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती देशभर में भव्य स्तर पर मनाई जा रही है।बोस की जयंती के अवसर पर संकुल प्राचार्य रमेश झणिया द्वारा नेताजी के पराक्रम को याद करते हुए नमन किया है। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। संस्था के वरिष्ठ अध्यापक सुजान हरवाल ने बोस के आदर्श विचारों पर चलने को कहा और बोस के कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा। इस दौरान प्राचार्य रमेश झणिया, सुजान हरवाल, किशनसिंह चारेल, नूरां बबेरिया, भारत हरवाल, शांतु डामोर, गोपाल चरपोटा, अर्जुन अमलियार, निलेश कटारा एवं समस्त स्टॉप उपस्थित था। Post navigation शादी समारोह में हुआ बंदूक से फायर ; 1 की मौके पर मौत; खुशियों के माहौल में पसरा मातम आबकारी विभाग का अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान जारी : छापामार कार्रवाई में हजारों की अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार