झाबुआ Live डेस्क with Input: Jitendra rathore @ Jhaknawada आज फिर शादी समारोह में बंदूक से फायर होने का मामला सामने आया है। घटना में 1 व्यक्ति की गोली लगने से मोके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद जहाँ एक ओर खुशियां मन रही थी, वहां चीख-पुकार और मातम पसर गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से गांव में सनसनी फैल गई है। दरअसल, झाबुआ जिले के पेटलावद के ग्राम बोलासा में शादी समारोह चल रहा था। यहां तोरण मारने की बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद में बंदूक से गोली चल गई। रायपुरिया टीआई केएस चौहान से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया मोरझरिया से बारात बोलासा आई थी और यहां गोली चलने की घटना हुई है। जिसमें तारू पिता पेमला निवासी मोरझरिया की मृत्यु हो गई है। गोली किसकी बंदूक से ओर किसने चलाई यह फिलहाल पता नही लग पाया है। जल्द ही आरोपियों को पुलिस तलाश लेगी। Post navigation नेशनल हाइवे पर ट्रक ने गायों के झुंड को कुचला; 5 की मौत, 4 जख्मी… सांसद डामोर रायपुरिया मंडल में करेगे करोडो के विकास कार्यो का भूमिपूजन