भूपेंद्र नायक@ पिटोल अब से थोड़ी देर पहले बेतूल-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर पिटोल से 5 किलोमीटर दूर ग्राम खेड़ी में एक ट्रक ने गायों के झुंड को कुचल दिया। जिसमें पांचों गायों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ट्रक (जीजे 25 यू 5457) जो गुजरात से मध्यप्रदेश की ओर खेड़ी गांव के पास सड़क पर जा रही गायों के झुंड को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके कारण पांचों गायों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 गाये जख्मी हो गई। ट्रक चालक फरार हो गया। हालांकि ग्रामीणों और पुलिस के प्रयास से ट्रक को फुलमाल फाटे पर पकड़ लिया गया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है पर जिन मवेशियों जान गई उनके मालिक विलाप कर रहे हैं। Post navigation पद्मश्री महेश शर्मा देशभर के सांसदों-विधायकों को करेंगे संबोधित,झाबुआ में सफल हुए समग्र ग्राम विकास के मॉडल पर करेंगे चर्चा शादी समारोह में हुआ बंदूक से फायर ; 1 की मौके पर मौत; खुशियों के माहौल में पसरा मातम