नानपुर से जितेंद्र वाणी नानपुर क्षेत्र के जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 17 से भारतीय जनता पार्टी के युवा प्रत्याशी मेहर सिंह पटेल आलीराजपुर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष चुने गए है। बुधवार को वे निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वे ग्राम पंचायत फाटा की सरपंच के पति है। मेहरसिंह के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नानपुर सहित आसपास के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ आतिशबाजी के साथ ग्राम में जुलूस निकाला। जगह जगह मेहरसिंह का फूलों से स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह, जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला, जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह चौहान पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार माना। Post navigation ग्राम पंचायत भोरदिया में उप सरपंच निर्विरोध निर्वाचित लीलाराम ठाकुर की स्मृति में किया पौधारोपण