नानपुर से जितेंद्र वाणी 26 जुलाई को सोंडवा ब्लॉक की पंचायत भोरदिया में उपसरपंच चुनाव हुआ। यहां 12 पंच की ग्राम पंचायत है। जिसमे 8 कांग्रेस समर्थित पंच थे व 4 भाजपा समर्थित पंच थे। उसके बावजूद उपसरपंच थानसिंह निगवाल निर्विरोध चुनाव जीत गए। ग्राम पंचायत भोरदीया में कांग्रेस समर्थित सरपँच सविता पति अंगरसिह ने बताया चुनाव जीतने के बाद विधायक मुकेश पटेल, महेश पटेल, ओम राठौड सहित सेकड़ो कांग्रेसी नेताओं ने बधाई दी। आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। चुनाव जीतने के बा उपसरपंच थानसिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार माना। Post navigation शिव पुराण कथा के अंतिम दिन में पांडाल में भक्तों का लगा तांता निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष चुने गए मेहरसिंह, समर्थकों ने निकाला जुलूस