जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर के स्वास्थ्य केंद्र में बन रहे भवन का निरीक्षण करने सब इंजीनियर हेमंत खोटे और एक सब इंजीनियर यहां पहुंचे। इस निर्माण में अनियमितता को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही थी। हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने ठेकेदार राय को काम व मटेरियल अच्छी क्वालिटी इस्तेमाल करने को कहा। लगभग 42 लख रुपए की लागत से बना रहे हैं पैथोलॉजी लैब में 12 बाय 13 मीटर के भवन में लगभग 30 कालम दिए गए है। इंजीनियर का कहना है यहां कमरे अधिक है इसलिए ड्राइंग के अनुसार ही इतने कालम देना पड़े हैं। गौरतलब है अनुविभागीय अधिकारी के निरीक्षण की खबर प्रकाशित होने के बाद पर पी आई यू विभाग के ठेकेदार वीनस कंपनी के ठेकेदार ने रातों रात खुली टंकी तुड़वा दी थी। अब उम्मीद है कि इंजीनियरों के निरीक्षण के बाद व्यवस्थाओं में सुधार होगा। Post navigation खबर का असर : खुली पड़ी टंकी को मजदूरों से तुड़वाया रोगी कल्याण समिति की दुकानों में रख रहे निर्माण सामग्री