जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर स्वास्थ्य केंद्र में खुले पड़ी टंकी को तोड़ दिया गया है। सड़क किनारे इस टंकी के कारण हादसे का अंदेशा रहता था। इसे लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार हरकत में आए और टंकी को तुडवा दिया। यह टंकी स्कूल के पास बनी हुई थी। सरस्वती ज्ञानदीप कान्वेंट स्कूल के द्वारा शिकायत के बाद भी ठेकेदार इसे नहीं ढंक रहा था। झाबुआ आलीराजपुर लाइव की खबर प्रकाशित होने के बाद आज ठेकेदार ने पानी से भरी टंकी को तोड़ने के लिए मजदूर लगाए। गौरतलब है कि आलीराजपुर एसडीएम तपिश पांडे ने इस क्षेत्र में निरीक्षण करने की बात कही है। इससे पहले ही घबराए ठेकेदार ने इसे तोड़ दिया। Post navigation नाले पर कर रहे निर्माण, पानी की निकासी नहीं होने से घरों और सड़क पर फूट रही पानी की झिरी, एसडीएम बोले-जांच कराएंगे निर्माणाधीन पैथोलॉजी लैब भवन का निरीक्षण करने पहुंचे सब इंजीनियर