जितेंद्र वाणी @ नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर थाने के भानरावत गांव मे कल शाम अनि नामक नाबालिग लडकी का शव पेड पर लटका पाया गया …शाम को खेत से से जब परिवार के लौटे तो अनि को पेड से लटका पाया.. इस पर पुलिस को सुचना दी गयी…पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर पंचनामा बनाया ओर शव को पोस्टमार्टम के लिऐ नानपुर अस्पताल भेजा गया लेकिन शव निरीक्षण के बाद नानपुर के डाक्टरो ने शव का पोस्टमार्टम अलीराजपुर जिला अस्पताल मे डाक्टरो के पैनल से करवाने का सुझाव पुलिस को दिया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिऐ अलीराजपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया है इस.संबंध मे जोबट SDOP दिलीप सिंह बिलवाल ने बताया की जिला अस्पताल मे डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पुलिस मामले मे आगे का अनुसंधान करेगी । Post navigation आदिवासी समाज के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने पर जयस ने मंत्री उषा ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन राठौड समाज की सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन; सैकड़ो स्थाई सदस्य बने