नानपुर में होगा अखिल भारतीय वाणी समाज का डिजिटल परिचय सम्मेलन और सामाजिक गोष्ठी

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर स्थित साईं मंदिर में अखिल भारतीय वाणी समाज का डिजिटल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन में देशभर से वाणी समाज के युवक-युवतियां और समाज के सदस्य शामिल होंगे।

अखिल भारतीय वाणी समाज के मीडिया प्रभारी जितेंद्र वाणी राज ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 जून (रविवार) को डिजिटल परिचय सम्मेलन के अंतर्गत एक सामाजिक गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। यह गोष्ठी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को एक सूत्र में बांधना, अनुशासित करना और सामाजिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लेना है। समिति ने सभी नगर इकाइयों के पदाधिकारियों, सदस्यों और वरिष्ठजनों से इस परिचर्चा में शामिल होने की अपील की है। यह गोष्ठी परिचय सम्मेलन के नियमित कार्यक्रमों से पृथक रहेगी।

गोष्ठी के मुख्य एजेंडे 

  • सामाजिक समरसता और संगठन: समाज में समरसता लाने के प्रयास करना तथा सामाजिक संगठन को अधिक मजबूत और क्रियाशील बनाना।

  • कुप्रवृत्तियों पर रोक: सामाजिक चिंतन के अंतर्गत समाज में फैल रही कुप्रवृत्तियों और बुराइयों पर रोक लगाना।

  • संस्कारों को बढ़ावा: सामाजिक संस्कारों को बढ़ावा देना, जिसके तहत अनुष्ठान, रीति-रिवाज और परंपराओं का विधिवत पालन करवाना शामिल है।

  • विवाह में मितव्ययता: शादी-समारोहों में कम खर्च (मितव्ययता) करने और सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन देना।

  • समय और अनुशासन: विवाह आयोजनों में समय की पाबंदी और अनुशासन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना।

  • वार्षिक आयोजनों की रूपरेखा: प्रतिवर्ष नगर इकाई सम्मेलन आयोजित कर सांस्कृतिक, साहित्यिक, धार्मिक कार्यक्रमों और त्योहारों पर विशेष आयोजनों की रूपरेखा तय करना।

  • समाज का विस्तारीकरण: बुरहानपुर के चित्तौड़ वाणी समाज के सदस्यों की उपस्थिति में समाज के विस्तारीकरण पर विस्तृत चर्चा करना।

  • अन्य मुद्दे: समिति के संज्ञान में लाए जाने वाले अन्य महत्वपूर्ण और उचित मुद्दों पर विचार-विमर्श करना।

अखिल भारतीय वाणी समाज के अध्यक्ष एवं समिति द्वारा सभी समाजबंधुओं से निवेदन किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.