जितेंद्र वाणी, नानपुर वाणी समाज द्वारा स्थानीय समाज भवन में प्रतिवर्ष भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 29 अगस्त से शुरू होने जा रही भव्य एवम दिव्य रूप मे श्रीमद भागवत कथा का रसपान राष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता पण्डित नारायण व्यास जी के मुखार विद श्रवण होने जा रहा इस अयोजन को लेकर सारी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है l अखिल भारतीय वाणी समाज अध्यक्ष मनोहर लाल वाणी स्थानीय वाणी समाज अध्यक्ष डा रजनीकांत वाणी व कथा के यजमान मन्ना लाल वाणी के साथ समाज बंधुओ उपस्थिति में निमंत्रण पत्रिका पुजन कर विमोचन किया गया l उक्त पत्रिका समाजजन जो अन्य जगह निवास करते है उन्हे आमंत्रण हेतु जायेगी उक्त कथा में गुजरात के कुकर मुंडा, सूरत से, इंदौर, निवाली , जोबट, अलीराजपुर, कुक्षी कथा श्रवण हेतु आयेंगे साथ ही नानपुर में श्री राम भागवत कथा ज्ञान गंगा समिति घर घर जाकर पीले चावल देकर कथा श्रवण हेतु न्यौता दीया जायेगा l Post navigation 120 घंटे बाद तालाब ने उगला युवक का शव, पुलिस ने मर्ग कायम किया लगातार हो रही बारिश से बढ़ा फाटा डेम का जल स्तर, तीन गेट खोलना पड़े