जितेंद्र वाणी, नानपुर लगातार हो रही बारिश के कारण आलीराजपुर जिले के फाटा डेम के तीन गेट खोलना पड़े हैं। अब तक एक ही गेट खुला था। लेकिन लगातार हुई बारिश के कारण डेम में जल स्तर बढ़ रहा था। इसलिए डेम का वाटर लेवल मेंटन रखने के लिए सोमवार दोपहर को कुल तीन गेट खोलना पड़े। गौरतलब है कि अगस्त में डेम का वाटर लेवल 259 मीटर पर रखना है। Post navigation नानपुर में 29 अगस्त से शुरू होगी भागवत कथा कुएं में मिला महिला का शव, कल रात से घर से लापता थी