जितेंद्र वाणी, नानपुर अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर स्थानीय विप्र समाज द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संध्या काल में पंडित श्री कृष्ण जी त्रिवेदी के निवास स्थान पर किया गया, जहाँ विप्र समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। भक्तिमय वातावरण में हुई आरती पूजन के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा भगवान परशुराम जी की महाआरती की गई। इस दौरान पूरा वातावरण ‘जय परशुराम’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। अंत में विप्र समाज ने ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के भाव के साथ विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस पावन उत्सव में ब्राह्मण समाज की ओर से मुख्य रूप से:- पंडित ओम प्रकाश शर्मा पंडित अंतिम त्रिवेदी पंडित विजय नागर पंडित सुभाष शर्मा पंडित मधु शर्मा, पंडित अर्श त्रिवेदी पंड़ित खुश शर्मा एवं पंडित अंश त्रिवेदी व अन्य सनातनी बंधु-बांधव भी इस आयोजन में शामिल हुए। वहीं महिला शक्ति की ओर से श्रीमती पिंकी नागर, रानु त्रिवेदी, ऐशानि, धनवी और निधि त्रिवेदी ने भी पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात अंत में पं.अंतिम त्रिवेदी ने उपस्थित सभी स्वजनों का आभार व्यक्त किया। Post navigation कैबिनेट मंत्री चौहान शोक संतृप्त परिवार में शोक संवेदनाएं व्यक्त करने नानपुर पहुंचे नानपुर में ईंधन का गहरा संकट गहराया, पेट्रोल पंप पर पांच दिनों से पेट्रोल-डीजल नहीं