जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में विगत एक हफ्ते से बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। वहीं दो दिनों से लगातार कुछ मिनट के लिए लाइट आई वह दो रात तक लगातार पूरी रात तक बिजली नहीं आने से आसपास के किसान और आमजन परेशान हो रहे हैं। बैंकों से जुड़े कामों के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। कमलेश वाणी गजानन माली देवेंद्र वाणी आदि ने बताया कि नानपुर में इस तरह से बिजली कटौती अभी तक नहीं देखी गई वहीं दूध मिठाई कोल्ड ड्रिंक आदि दुकान संचालकों में भी बिजली विभाग की कटौती को लेकर आक्रोश पनप रहा है। इस विषय पर बिजली कंपनी के कनिष्ठ अधिकारी नरगावे से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बिजली बारिश की वजह से समस्या आ रही है। जल्द बिजली चालू की जाएगी। Post navigation छात्रावासों की वस्तु स्थिति जानने के लिए नानपुर के शासकीय बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया बारिश से नदी-नाले उफने, जान जाेखिम में डालकर रपट पार करते दिखे लोग