नानपुर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तपीस पांडे ने बताया कि कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के निर्देशानुसार जिले के छात्रावासों की वस्तु स्थिति जानने के लिए नानपुर स्थित शासकीय बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया गया । छात्रावास निरीक्षण के दौरान 50 बेड के छात्रावास में सिर्फ 15 बच्चे उपस्थित मिले छात्रावास अधीक्षक श्री सुनिल चौहान भी अनुपस्थित पाए गए । निरीक्षण के दौरान साफ सफाई के कार्य में गंभीर लापरवाही देखने को मिली , साथ ही पानी की व्यवस्था भी अव्यवस्थित मिली । इस दौरान तहसीलदार श्री हर्षल बेहरानी भी उपस्थित थें। Post navigation एसडीएम और तहसीलदार ने किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पंचनामा बनाया नानपुर में दो दिन से बंद है बिजली, उपभोक्ता हो रहे परेशान