जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के ग्राम नानपुर में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नगर में जगह-जगह आकर्षक पांडाल सजाए गए हैं, जिनमें 10 प्रमुख बड़े पांडाल शामिल हैं। इन पांडालों में प्रतिदिन शाम को विधि-विधान से महाआरती और प्रसादी वितरण का क्रम जारी है। ‘नानपुर के राजा’ के दरबार में गूंजे जयकारे नगर में गणेश जी की सबसे बड़ी प्रतिमा दंत कॉलोनी के सामने मुख्य चौराहे पर विराजित की गई है, जिन्हें ‘नानपुर के राजा’ के नाम से जाना जाता है। बीते दिन यहां दामूसा परिवार की ओर से महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों और युवाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर आरती का लाभ लिया और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विभिन्न चौराहों पर 11 दिनों तक चलेंगे धार्मिक आयोजन नगर के राम-राम चौक के राजा, बड़ चौक के राजा, के.बी. रोड के राजा और इमलीपुरा के राजा सहित अन्य पांडालों में भी भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इन सभी स्थानों पर 11 दिनों तक भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर चलता रहेगा। हुड़दंगियों पर कार्रवाई की मांग त्योहार के उल्लास के बीच नानपुर के ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय कुछ शरारती तत्व बाइकों के साइलेंसर निकालकर तेज आवाज करते हुए चौराहों पर घूमते हैं, जिससे आमजन को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे हुड़दंगियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। Post navigation विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा नानपुर रोड पर विद्युत मंडल और ठेकेदार की घोर लापरवाही, जयस ने उठाए सवाल